IPL2026 breaking : राजस्थान रॉयल में जा सकते है चेन्नई के धुरंधर आलराउंडर रविंद्र जडेजा, पीली जर्सी में दिखाई देंगे संजू सैमसन, ऑफिशल अनाउंसमेंट एक या दो दिन में होगी जारी…

खबरें आज की खेल जगत

Mumbai /IPL2026 : चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार आलराउंडर सर रविन्द्र जडेजा के CSK छोड़ राजस्थान रॉयल में जाने की चर्चा जोरो पर चल रही है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेड के अनुसार जहाँ CSK संजू सैमसन के लिए पहल की है वही RR ने जडेजा के साथ साथ ब्रेविस और पथिराना की मांग की थी जिसे CSK ने इंकार कर दिया लेकिन अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई जडेजा और सैम करेंन को रिलीज़ करने तैयार हो गई है..

 

चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके ) और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़े खिलाड़ी अदला-बदली की चर्चा चल रही है। इस डील के तहत, सीएसके के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के सैम करन राजस्थान जा सकते हैं जबकि राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई आ सकते हैं। हालांकि, यह डील आसान नहीं है क्योंकि इसमें पैसों और टीम की रणनीति से जुड़े कई मसले सुलझने बाकी हैं।

 

 

रविंद्र जडेजा ने मांगी कप्तानी

राजस्थान रॉयल्स इस डील के पैसों के हिसाब-किताब को समझने की कोशिश कर रही है। उन्हें अपनी टीम के पर्स से काफी रकम खाली करनी होगी। इसके लिए उन्हें शायद किसी विदेशी खिलाड़ी को भी छोड़ना पड़े ताकि सैम करन को टीम में जगह मिल सके। इस बीच, एक नई बात सामने आई है। रविंद्र जडेजा ने साफ कर दिया है कि वह तभी राजस्थान रॉयल्स में जाएंगे जब उन्हें टीम का कप्तान बनाया जाएगा। 37 साल के जडेजा अपने करियर के आखिरी दौर में किसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करना चाहते हैं।

 

आईपीएल ऑक्शन से पहले हो सकता है फैसला

मिडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, जडेजा ने यह इच्छा जताई है। राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट ने पहले यशस्वी जायसवाल और रियान पराग को भविष्य का कप्तान बनाने के बारे में सोचा था। लेकिन अब वे जडेजा की मांग पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जडेजा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए टीम उनकी शर्त मानने को तैयार हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *