एसएस राजामौली और महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म “SSMB29″को लेकर आया नया अपडेट,अगस्त में होगी फिल्म की शूटिंग…

खेल जगत

Rajamouli और Mahesh Babu की फिल्म SSMB29 को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं. कभी फिल्म के बजट को लेकर तो कभी कास्टिंग को लेकर. इसे इंडियन सिनेमा की मोस्ट-एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है. मेकर्स, फिल्म से जुड़े बड़े डीटेल्स बाहर नहीं आने दे रहे हैं. मगर जनता जानना चाहती है कि इस फिल्म पर कब से काम शुरू होगा.

राजामौली और महेश बाबू की ये पैन इंडिया फिल्म होने वाली है. यानी इसका स्केल काफी बड़ा होने वाला है. इसकी शूटिंग दुनिया के अलग-अलग देशों में होगी. उसके साथ ही दुनियाभर के एक्टर्स एक छत के नीचे आने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म में महेश बाबू का एक अनोखा लुक होने वाला है, जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला.

SSMB29 एक ग्लोबल जंगल एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी. राजामौली ने साल 2022 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान कहा था कि ये ‘इंडियाना जोन्स’ और ‘जेम्स बॉन्ड’ किस्म की फिल्म होने वाली है. बाकी कहा जा रहा है कि फिल्म में महेश बाबू का किरदार हनुमान से प्रेरित होगा. कुछ जगह ये भी पढ़ने को मिला था कि उन्हें आठ अलग-अलग अवतारों में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *