रायपुर राजधानी:सत्य का सामना /सीएम पद का शपथ लेने के बाद सीएम विष्णुदेव साय जी मंत्रालय गए. मंत्रालय से आने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पीएम, शीर्ष नेतृत्व और जनता का आभार जताया उन्होंने बताया कि गुरुवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी जिसमें पीएम आवास योजना को राशी, धान खरीदी का बकाया बोनस, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी, किसानों को 3100 रुपए का भुगतान, महतारी वंदन योजना , खेतिहर किसानों को भुगतान समेत बहुत सारे फैसले लिए जा सकते हैं …..
