सत्य का सामना/आज का पंचांग और राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸
*🔅दिनांक = 01-दिसम्बर-2023*
*🔅दिन = शुक्रवार*
*🔅संवत् = 2080*
*🔅मास = मार्गशीर्ष मास*
*🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष*
*🔅तिथि= चतुर्थी तिथि आज दोपहर 03:31 तक रहेगी*
आज का राहूकाल:- सुबह 10:30 से 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹
मेष राशि :- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें।सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें।भितरघातवालों से सावधान बने रहें।कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।आर्थिक मामले सुलझेंगे।
वृषभ राशि :- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।स्वयं को गम्भीर रखें।आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है।व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।जीवनसाथी के प्रति अपनी जिमेदारी समझें।
मिथुन राशि :- रुके कार्यो में गति आएगी।स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।
कर्क राशि :- किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।नौकरी में बदलाव के योग हैं।तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे।दांतों में विकार की सम्भावना है।मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
सिंह राशि :- राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है।आपके कार्य की प्रशंसा होगी।अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है।विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।
कन्या राशि :- आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।भाग्य का साथ और इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे।नए शत्रु उभर सकते हैं।पारिवारिक खर्च बढ़ेगा।कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं।
तुला राशि :- अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं।कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं।जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है।वाहन सुख संभव है।
वृश्चिक राशि :- पराक्रम में वृद्धि होगी।कार्यपद्धति बदलने से लाभ होगा।रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।विरोधी परास्त होंगे।परिवार में किसी वृद्ध जन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।
धनु- समय रहते अपने मन की बात कह दें।यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी।आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे,सतर्क रहें।व्यापार विस्तार के योग हैं।भवन परिवर्तन के योग हैं।
मकर राशि :- कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय लें।बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें।अपनों का साथ मन को शांति देगा।प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।धनलाभ संभव है।
कुम्भ राशि :- धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी।विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं।मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं।भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी।लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।
मीन राशि :-वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं।विदेश जाने के योग बन रहे हैं।आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी।समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।समय अभी अनुकूल नहीं है।