सत्य का सामना/आज का पंचांग और राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸
🔅दिनांक =14-मई-2024
🔅दिन = मंगलवार
🔅संवत् = 2081
🔅मास = वैशाख मास
🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष
🔅तिथि= सप्तमी तिथि आज सम्पूर्ण दिन तक रहेगी
आज का राहूकाल:- दोपहर 03:00 से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करे
मेष राशि :- आज आपको दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है।वाणी और क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।जातक कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।किसी काम में मन नहीं लगेगा।दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे,व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
वृषभ राशि :- आज हर प्रयास सफल रहेंगे। आपके पराक्रम वृद्धि होगी।सामाजिक काम करने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।बिजनेस में वृद्धि होगी।नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।आय में वृद्धि होगी।किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।
मिथुन राशि :- आज आपको दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।आज आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।घर में अतिथियों का आगमन होगा।प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे।व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।जातक पर आलस्य हावी रहेगा।
कर्क राशि :- आज अप्रत्याशित लाभ देने वाला हो सकता है।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।निवेश मनोनकूल रहेगा।सेहत का ख्याल रखें।
सिंह राशि :- आज पुराना धन वापस मिलेगा।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।लाभ के अवसर हाथ आएंगे।व्यवसाय लाभदायक रहेगा।नौकरी में अनुकूलता रहेगी।जातक को भाग्य का साथ मिलेगा।कोई बड़ा काम करने की इच्छा होगी।चिंता तथा तनाव बने से बचें।
कन्या राशि :- आज किसी नई योजना पर काम करेंगे और जातक के कार्यप्रणाली में सुधार होगा।आज मान-सम्मान मिलेगा।आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा।शेयर मार्केट से लाभ होगा।प्रेम संबंध में जल्दबाजी न करें।
तुला राशि :- आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे।किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी।लाभ के अवसर हाथ आएंगे।जातक का व्यवसाय लाभदायक रहेगा।पारिवारिक का सहयोग प्राप्त होगा।दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।यात्रा में जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक राशि :- आज शारीरिक कष्ट संभव है,किसी बीमारी से परेशानी होर सकता है।व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।आय में निश्चितता रहेगी।परिवार का ख्याल रखें।किसी अपने का खोने का दुख असहनीय रहेगा।
धनु राशि :- आज अपना हर काम पूरा करेंगे। आमदनी सामान्य रहेगी,इसलिए आपको यह सोचना पड़ेगा कि धन किस तरह कमाया जाय।बच्चों के साथ गेम खेलकर अपना समय बिताएंगे।माता पिता के साथ अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।
मकर राशि :- आज सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।महिलाओं के काम में आज बच्चे सहयोग करेंगे।खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है।गरीब लोगों की मदद करने से खुशी होग।आज किसी दोस्त से मन की बात करेंगे।आपकी किसी बात से कोई नाराज हो सकता है।जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक रखें।
कुंभ राशि :- आज काम पूरा करने में दूसरे से सहयोग लेंगे।आज राजनीतिक लाभ मिलेगा।पहले की मेहनत का फल आज मिलने के योग बन रहे हैं।उच्च अध्ययन में मन लगेगा।जो युवा समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हैं,उन्हें क्रियाशील रहना चाहिए।गृहस्थ जीवन में कुछ दिक्कत हो सकती हैं।सेहत के मामले में आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे।
मीन राशि :- आज काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आज का दिन पैसों को देने वाला होगा,जिससे जातक को खुशी होगी।परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा।आज किसी प्रकार से दान ज़रूर करें।शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा।बीमारी की चपेट में आने की संभावना है।