अहमदाबाद; सत्य का सामना/IND vs AUS CWC 2023: वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में मेजबान भारत और 5 बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने है. विश्व कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमें 20 साल बाद विश्व कप के फाइनल में एक-दूसरे से खेल रही हैं। पिछली बार 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया था। भारतीय टीम उस हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरी है।
भारत:रोहित शर्मा कप्तान,विराट कोहली, शुभमन गिल,केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्या यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, बुमराह , शमी, सिराज
ऑस्ट्रेलिया: पेट कमिंस कप्तान,डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जास इंग्लिश, मार्शन लाबूशेन, एडम जेंपा, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड
