मिथुन मन्हास हो सकते है BCCI के नये अध्यक्ष, कई दिग्गज पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी रेस में थे शामिल…

खेल जगत

मुंबई / डिजिटल डेस्क/ सत्य का सामना / भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को एक नया अध्यक्ष मिल सकता है, इस बार एक नया नाम सामने  आने वाला है, और यह नाम मिथुन मिन्हास का हो सकता है, शनिवार रात BCCI के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान पधाधिकारियो के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिथुन मन्हास के नाम की चर्चा हुई, इस दौड़ में एक अन्य नाम पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज रघुराम भट्ट का था, लेकिन यह फैसला लिया गया की एक ही क्षेत्र और एक ही संघ से लगातार अध्यक्ष नहीं होना चाहिए….

 

Google image : mithun manhas

मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर

मन्हास ने 18 साल के करियर में 157 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 9,714 रन बनाए हैं। हालांकि उन्हें इंटरनेशनल मैच खेलने का एक भी मौका नहीं मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार वह पहले ऐसे बीसीसीआई अध्यक्ष होंगे जिसने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला।

 

बता दें, नामांकन 20-21 सितंबर के बीच दाखिल किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची, जिन्हें संभवतः किसी प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ेगा, 23 सितंबर को जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *