रायपुर: सत्य का सामना/ रायपुर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पे जनसंपर्क अभियान के दौरान बैजनाथपारा युवकों द्वार झूमाझटकी ओर धक्का मुक्की किया गया श्री बृजमोहन जी अपने चुनाव प्रचार के दौरान अपने समर्थकों के साथ प्रचार कर कर रहे थे तभी एवरग्रीन चौक बैजनाथपारा एवरग्रीन चौक में कुछ युवकों के जत्थे ने झूमाझाटकी करने की कोशिश की वही पीएसओ के साथ जाने से वो युवक भाग खड़े हुए ।


वही बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की :दक्षिण की जनता से मिलता हुआ प्यार गुंडों बदमाशो को नही पच रहा
दक्षिण की जनता मुझे 35 वर्षो से लगातार आशीर्वाद दे रही है और इस चुनाव में अपार स्नेह और जनसमर्थन देखने को ही मिल रहा है लेकिन एजाज ढेबर के गुंडों को यह बिल्कुल बर्दास्त नही हो रहा है अगर मेरे पीएसओ और कार्यकर्ता नही आते हो कुछ भी अप्रिय घटना मेरे साथ हो सकती थी । शहर में ख़बर मिलते है हजारों कार्यकर्ता और बृजमोहन जी कोतवाली थाने में एफआईआर करवाने पहुंचे वहीं खबर मिलते ही सासंद सुनील सोनी,पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत , रायपुर ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी मोतीलाल साहू , केदार कश्यप और अंत में पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह आए।
पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा :
कांग्रेस की गुंडागर्द अब अंत अब होने वाला है एक दिग्गज नेता के साथ ऐसे घटना वो भी राजधानी रायपुर में यह भुपेश बघेल को शोभा नही देता है ..मुझे पूर्ण विश्वास है की छत्तीसगढ की जनता 17 नवम्बर को। इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी ..कोतवाली थाने में धरने के दौरान संजू नारायण ठाकुर, पार्षद मृत्युजय दुबे, तुषार चोपड़ा, सचिन मेधानी, राजेंद्र विश्वकर्मा बंटी, अंकित गोयल, प्रणय तिवारी, अर्पित सूर्यवंशी,आलोक श्रीवास्तव मनीष शर्मा, लखन किल्लेकर,अजय सोनी, सहित हजारों कार्यकर्ता मोजूद थे….
