शारदीय नवरात्रि का आज 8वां दिन है. आज माता के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है. राहुदोष से मुक्ति पाने के लिए मां महागौरी की पूजा होती है. माता का प्रिय पुष्प रात रानी है. मां महागौरी को सफेद रंग के वस्त्र और आभूषण से सजाया जाता है. मान्यता है कि नौ शक्तियों में आंठवी शक्ति माता महागौरी की उपासना से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है.

महाअष्टमी पर आज सुबह से मंदिरों में भीड़ देखी जा रही है. दिल्ली के छतरपुर मंदिर, कालका देवी मंदिर, झंडेवाली मंदिर, मुंबई के मुंबा देवी मंदिर, सूरत के उमिया माता मंदिर समेत देश के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं.
