horoscope of 3 November: क्या होगी ग्रहों की चाल आइए जानें

धर्म

सत्य का सामना/आज का पंचांग और राशिफल

दिनांक = 03–नवम्बर-2023
दिन = शुक्रवार
संवत् = 2080
मास = कार्तिक मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि= षष्ठी तिथि आज रात्रि 11:27 तक रहेगी

आज का राहूकाल:- दोपहर 10:30 से 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें

मेष राशि :- आज आप कुछ बड़े फैसले ले जा सकते हैं।यह जीवन बदलने वाला निर्णय हो सकता है।आज आप वाहन या ऐश्‍वर्य से जुड़ी चीजों को खरीदने पर विचार कर सकते हैं।मन में ऊर्जा भरी होगी।पराक्रम भाव में तेजी आएगी।शत्रुओं का नाश होगा।आज घर में मांगलि‍क काम हो सकता है।आप दिन भर भागदौड़ में लगे रहेंगे। सेहत सामान्‍य रहेगी।

वृषभ राशि :- आज बीते दिन शुरू हुए नए काम में जुटे रहेंगे।कारोबार में नया सुधार कर सकते हैं।कार्यप्रणाली बदलने की संभावना है।जीवनसाथी से चला आ रहा मनमुटाव आज समाप्‍त होगा।आप अपनी वाकपटुता व कुशलता से कार्यस्‍थल पर सहयोगि‍यों का दिल जीतने में सक्षम होंगे।आय में बढ़ोत्‍तरी होगी।खरीदारी में आज व्‍यय की संभावना है।

मिथुन राशि :- आज आपको नए म‍ित्र बनाने का अवसर प्राप्‍त होगा।राजनीत‍ि में रहे लोगों को भी आज जनसंपर्क काम में सफलता प्राप्‍त होगी।धन आगमन के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।परिवार में किसी सदस्‍य की नौकरी लगने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा।सेहत सामान्‍य से बेहतर रह सकती है।वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि :- आज का दिन धीमी गत‍ि से शुरू होगा पर सायंकाल तक इसमें तेजी आएगी।आप जिस काम की शुरुआत कर रहे हैं उसमें सफलता मिलने का योग है।सेहत के मोर्चे पर परेशानी बढ़ सकती है।आपको डाक्‍टरों के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं।आज खरीदारी में अत्‍यधिक खर्च होने की संभावना है।र‍िश्‍तेदारों से थोड़ी अनबन संभव है।आवेश में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं।

सिंह राशि :- आज कारोबार जगत में रहने वाले लोग कोई बड़ा निर्णायक फैसला ले सकते हैं।कारोबार में मनोनुकूल सहयोग प्राप्‍त होगा।इससे आपको तरक्‍की का नया रास्‍ता म‍िलेगा।जीवनसाथी से संबंधों प्रगाढ़ता आएगी।कार्यस्‍थल पर उच्‍चाधिकारी से अनबन संभव है।आज जल्‍दबाजी से बचें।आवेश में आकर कुछ बोलने से बचना होगा।लंब‍ित काम आज भी पूरे नहीं हो पाएंगे।सेहत को लेकर उलझनें रहेंगी।धन आगमन होगा।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला जुला फल देने वाला है।नौकरीपेशा वाले लोगों को तरक्‍की का बेहतर अवसर प्राप्‍त होगा।पदोन्‍नत‍ि हो सकती है।संतान पक्ष से निराशा मिलेगी।किसी वजह से संतान से अनबन भी संंभव है।संवाद स्‍थापि‍त कर हर समस्‍या का समाधान संभव है यह न भूलें।आय के नए साधन बनेंगे।लंबे समय से रुके काम आज पूरे हो सकते हैं।मेहनत का पूरा फल प्राप्‍त होगा।रिश्‍तेदारों से बिगड़े संबंध दोबारा पटरी पर आएंगे।

तुला राशि :- आज किसी वजह से मन उदास रह सकता है।आप बीती किसी घटना को लेकर चिंत‍ित रह सकते हैं।पर कारोबार में मामले में आपको जबरदस्‍त सफलता प्राप्‍त होगी।आपका कारोबार निरंतर प्रगत‍ि पर बना रहेगा।नौकरीपेशा वाले जातकों को आज काम में मन नहीं लगेगा।सहयोगी आज सहयोग नहीं करेंगे।किसी बात को लेकर मनमुटाव संभव है।सेहत सामान्‍य बना रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज जीवनसाथी की सेहत परेशान रख सकती है।हालांक‍ि शाम तक सकारात्‍मक सूचना प्राप्‍त होगी।वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।दुर्घटना का योग बन रहा है।आय में बढ़ोत्‍तरी होगी।व्‍यय की भी संभावना है।अजनबी से किसी समस्‍या के हल का रास्‍ता प्राप्‍त होगा।आप आज मांगलि‍क काम में भाग ले सकते हैं।मन अशांत रहने की संभावना है।संतान पक्ष से आज कोई खुशखबरी प्राप्‍त हो सकती है।

धनु राशि :- आज का दिन अच्‍छा रहने वाला है।आज दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी। आज आप परदेश गमन पर विचार कर सकते हैं।यह यात्रा कारोबार से जुड़ी हो सकती है।कोई बड़ा फैसला भी संभव है जो आपके जीवन को बदल सकता है।आज आपका मन हलचल से भरा रहेगा।नौकरीपेशा वाले जातक काम से असंतुष्‍ट‍ि का अनुभव करेंगे।नई जगह स्‍थानांतरण का भी योग बन रहा है।सेहत को लेकर उलझन बनी रह सकती है।

मकर राशि :- किसी कारण से आज आपका मन उचाट रहेगा।अनमनापन हावी रह सकता है।म‍ित्रों के साथ म‍िलकर कुछ नया करने पर विचार कर सकते है।नया कुछ करने से पहले अच्‍छी तरह सोच विचार कर लेना सही होगा।वाहन चलाते समय सावधान रहें।आज ऐश्‍वर्य के साधनों पर व्‍यय होने की संभावना है।खर्च पर नियंत्रण रखना आवश्‍यक है।संतान पक्ष से कोई परेशानी आपको उलझाए रखेगी।निकट संंबंधी से अनबन संभव है।विवाद को टालना हितकर होगा।

कुंभ राशि :- आज आपका मन पठन पाठन में अधिक लगेगा।आप रचनात्‍मक प्रति‍योगिता आदि में भाग ले सकते हैं।आपके कार्य की प्रशंसा होगी।कुछ पुरस्‍कार प्राप्‍त‍ि की भी संभावना है।निकट म‍ित्र के साथ म‍िलकर आप नया काम करने पर विचार करेंगे।यह फैसला अत‍ि उत्‍तम फल देने वाला है।कारोबार सामान्‍य रहेगा।घर पर बुजुर्ग सदस्‍य की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है।अधीरता सबसे बड़ा दुश्‍मन है।संयम से काम लें और आगे बढ़ें।

मीन राशि :- आज बीती बातों पर चिंतन कर अपना मन खराब रख सकते हैं।बीती ताहि ब‍िस‍ारिए आगे की सुधि लेइ के तर्ज पर आपको सोचना चाहिए।वर्तमान को बेहतर बनाएंं तो भविष्‍य भी अच्‍छा जरूर होगा।कार्यस्‍थल पर कुछ खुशखबरी आपका इंतजार कर रही है।ब‍िगड़े हुए काम बनते हुए नजर आएंगे।आज आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्‍त होगा।आकस्मिक धन आगमन की संभावना है।किसी की बात पर न आएं अपने विवेक का प्रयोग करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *