क्या कहता है आपका आज का राशिफ़ल आइये जाने

धर्म

 

आज का पंचांग और राशिफल*

दिनांक = 14–सितम्बर-2023
दिन = गुरुवार
संवत् = 2080
मास = भाद्रपद मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि= अमावस्या तिथि आज सम्पूर्ण दिन रात तक रहेगी

मेष राशि :- आज का दिन शुभ रहने वाला है।विद्यार्थी योजना बनाकर अपनी पढ़ाई करें।नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती हैं।बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।अफसरों के साथ अच्छी और सार्थक चर्चा होगी।बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर परेशानी दूर होगी।महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ राशि :- आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।धोखा मिल सकता है।ऐसा कोई काम न करें जो दूसरों के लिये असुविधाजनक हो।घरेलू खर्च के कारण मानसिक तनाव होने की सम्भावना है।अनजान व्यक्तियों से ज्यादा मेलमिलाप न करें।

मिथुन राशि :- यात्रा कर सकते हैं।दिखावे व शौक में धन खर्च करेंगे।धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।आज आप तय समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य कर लेंगे।व्यापार में नए डील हो सकते हैं।

कर्क राशि :- लाभ प्राप्त होगा।वैवाहिक सम्बन्धों में परस्पर सामंजस्य उत्तम रहेगा।घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा।अपनी मनःस्थिति को मजबूत बना कर रखें।आपकी क्षमता में वृद्धि होगी।नयी जॉब मिलने की सम्भावना बन सकती है।

सिंह राशि :- भागदौड़ व व्यस्तता रहेगी।उच्च अधिकारी वर्ग के सहयोग से कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।सम्पत्ति खरीदने के लिये दिन बहुत अच्छा है।बिजनेस के नये अवसर प्राप्त होंगे।इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि :- कारोबार में परेशानी होने की आशंका है।किसी की आलोचना नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।भावुक होने के कारण अच्छी बातें भी आपको बुरी लग सकती है।आपकी उपलब्धियों से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे।सामाजिक स्तर पर लोगों के बीच पहचान बढ़ेगी।

तुला राशि :- आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें।खोया हुआ बहुमूल्य सामान या धन वापस मिल सकता है।धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आप जुड़ सकते हैं।दंपत्ति को आपस में बात अवश्य करनी चाहिये।मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं।ऑफिस में कर्मचारियों से सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक राशि :- पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है।नये काम की शुरुआत कर सकते हैं।कार्यक्षेत्र में टीमवर्क बनाकर काम करने से आपको लाभ होगा।रिश्तों को बचाने के लिये संयम का परिचय दें।प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है।बच्चों को आप काफी समय देंगे।

धनु राशि :- विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे।ज़िम्मेदारी वाले कार्यों में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये।आज संबंधियों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है।अत्यधिक काम के साथ आपको भरपूर आराम भी करना चाहिये।

मकर राशि :- अपना समय बर्बाद न करें।बाजार में आपकी छवि अच्छी रहेगी।सिरदर्द की समस्या हो सकती है।प्रेमी जन से अपने मन की बात कर सकते हैं।लेकिन वो आपकी बातों को ज्यादा महत्व नहीं देगा।नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि :- परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे।इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदी कर सकते हैं।मन काफी प्रसन्न रहेगा।लोगों के चहेते बने रहेंगे।विरोधी और आलोचक आपके सामने टिक नहीं पायेंगे।महत्वपूर्ण कार्यों को एक साथ पूरे करने में सफल रहेंगे।

मीन राशि :- आपका पूरा फोकस आज काम के प्रति रहेगा।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें।किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से आपको जॉब के बढ़ियाँ अवसर मिल सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *