श्रीलंका के हार से झल्लाये क्रिकेट प्रेमी ने भारतीय समर्थक से की मारपीट जवाब में भारतीय फैंस ने भी लात घुसे बरसाए

खेल जगत

कोलंबो :- सत्य का सामना /asia Cup 2023: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच मंगलवार को खेले गए एशिया कप (Asia CUP 2023) सुपर-4 मुकाबले के दौरान दोनों देशों के प्रशंसक दर्शकदीर्घा में भिड़ गए. यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa Stadium, Colombo) में खेला गया जिसे भारत ने 41 रन से जीत लिया. जब तक धनजय डिसिल्वा  ओर वेलल्लागे पिच पर जमे हुए थे तब तक श्रीलंका की जीत आसान लग रही थी   लेकिन जैसे ही जडेजा ने धनंजय को मिड ऑन में गिल के हाथों कैच करवाया वही से पूरा मैच पलट गया ऐसा लग रहा था कि वेल्लागे का तिक्षणा साथ देंगे लेकिन एक एक गेंद पे सूर्या ने एक शानदार कैच लेके उसे चलता किया रही सही कसर कुलदीप ने रजिता ओर पथिराना को बोल्ड आउट करके पूरीनकर दी हार से झल्लाये हुए  इस दौरान हारी हुई श्रीलंका  टीम के प्रशंसक भारतिय समर्थक से भिड़ गए हैं. दरअसल, श्रीलंका की हार के बाद श्रीलंका के प्रशंसकों ने अपना आपा खो दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ओर फोटो में दोनों देशों के प्रशंसक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं.

बता दें कि, श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है. मैच के बाद श्रीलंका टीम के बौखलाए समर्थकों ने स्टैंड में भारतीय प्रशंसकों के पास जाता है और मार-पीट शुरू कर देता है. इसके बाद दोनों लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे की बरसात कर देते हैं. भारतीय टीम ने सुपर-4 के अपने पहले मैच पाकिस्तान (IND vs PAK) पर 228 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी. इसके बाद टीम ने अगले ही दिन श्रीलंका को लो स्कोरिंग मैच में 41 रनों से हरा दिया.

दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई. रोहित ने 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली और वनडे करियर में 10000 रन पूरे किए. श्रीलंका के लिए युवा स्पिनर दिनुथ वेल्लालागे ने 40 रन देकर पांच विकेट चटकाए जबकि कामचलाऊ स्पिनर चरिथ असलांका (Charith Asalanka) ने भी चार विकेट झटके. जवाब में श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों की सामूहिक प्रदर्शन के आगे 172 रन बनाकर अपने घूटने टेक दिए. भारत के लिए कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने सर्वाधिक चार विकेट लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *