…कोंडागांव जिले के अंतिम विकासखंड केशकाल की प्रियदर्शनी स्टेडियम मैदान में भाजपा ने अपने चुनावी सभा का श्रीगणेश किया। भारतीय जनता पार्टी की कोंडागांव जिला इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व आईएएस नीलकंठ टेकाम ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और अपने साथ हजारों कार्यकर्ता भी लेकर आए। नीलकंठ टेकाम का राज्य प्रभारी ओम माथुर ने स्वागत करते हुए उनके पार्टी में प्रवेश की घोषणा की। इस कार्यक्रम में सांसद मोहन मंडावी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत पूर्व मंत्री भी शामिल रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि इस बार हम बस्तर की 12 सीटें जीतकर आएंगे।
