गदर 2 को एन्जॉय कर रहा बॉर्डर 2 में अभी टाइम– सनी देओल

फ़िल्म जगत

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए ‘बॉर्डर 2’ या किसी भी दूसरी फिल्म के साइन किए जाने की खबरों से साफ इंकार कर दिया है. हालांकि ‘गदर 2’ एक्टर ने इसी स्टोरी के जरिए कुछ बड़ा करने की ओर भी इशारा किया है. इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए सनी देओल ने लिखा- ‘मेरे कुछ फिल्में साइन करने की खबरें आ रही हैं, मैं बताना चाहूंगा कि फिलहाल मैं सिर्फ गदर 2 पर ध्यान दे रहा हूं और आपका सारा प्यार मुझे मिल रहा है. मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और जल्द ही सही समय पर कुछ खास ऐलान करूंगा. तब तक तारा सिंह और #Gadar2 पर अपना प्यार बरसाते रहिए.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *