बॉलीवुड की गॉर्जियस और स्टनिंग एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.
दिशा पाटनी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म लोफर (2015) से की, जो वरुण तेज के साथ थी। स्पोर्ट्स बायोपिक एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी (2016) में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद, उन्होंने चीनी एक्शन कॉमेडी कुंग फू योगा (2017) में अभिनय किया, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चीनी फिल्मों में से एक है। उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल हिन्दी एक्शन फिल्मों बाग़ी २ (2018) और भारत (2019) में मुख्य पुरुष चरित्र की रोमांटिक भूमिका अदा ..
