टीम इंडिया के स्टैंड-इन कैप्टन हार्दिक पंड्या ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के मैनेजमेंट पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘हम लग्जरी नहीं मांग रहे, लेकिन बेसिक सुविधाएं तो मिलनी ही चाहिए।’
कई सीनियर खिलाड़ियों ने भी BCCI से कम्प्लेन की, कि वनडे सीरीज से पहले फ्लाइट 4 घंटे लेट हुई थी। जिस कारण मैच से पहले खिलाड़ियों की नींद पूरी नहीं हो सकी। टीम इंडिया ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती, हार्दिक ने भारत के लिए दूसरे और तीसरे मैच में कप्तानी की।..
