सत्य का सामना /लार्डस / क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लार्डस के इतेहासिक मैदान में WTC 2025 का फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है l

कंगारुओ की दूसरी पारी 207 रन पे खत्म हुई और पहली पारी के बढ़त के आधार पर साउथ अफ्रीका को 282 रनो का टारगेट मिला। मुल्डर और रॉयल रिकलटन का विकेट भले ही जल्दी गिर गया हो लेकिन एडम मार्करम और कप्तान तेम्बा बबुमा ने आज कुछ और ही इतिहास लिखने आये थे दोनों बल्लेबाज़ो ने किसी भी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों को मौका ही नहीं दिया मार्करम ने फाइनल मैच में शानदार शतक जड़ते हुए 102 रन बनाये जिसमे 11 चौके शामिल थे कप्तान बबुमा ने साथ देते हुए 65 रन बनाये जिसमे 5 चौके शामिल थे दोनों नाबाद है

साउथ अफ्रीका अब इतिहास रचने से सिर्फ 69 रन दूर है 27 सालो का सूखा शायद आज ख़त्म हो जायेगा…
