बारिश ने उत्तर भारत में मचाया कोहराम, जन जीवन हुआ अस्त व्यस्थ, राहत दल बचाव कार्य में जुटी…

खबरें आज की

सत्य का सामना/ बारिश ने उत्तर भारत में कोहराम मचाया हुआ है, कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली में प्रकृति के कोहराम से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है चारो ओर तबाही की खबरे सामने आ रही है….

 

 

 

बाढ़ प्रभावित पंजाब के कई हिस्सों में बारिश

पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में सतलुज, ब्यास और रावी नदियों और बरसाती नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण पंजाब बाढ़ की चपेट में है. मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है, जबकि मंगलवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है. पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के गांव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), पंजाब पुलिस और जिला अधिकारियों द्वारा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है. मौसम विभाग ने आज और मंगलवार को हरियाणा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और भारी बारिश का अनुमान जताया है..

 

 

 

 दिल्ली का मौसम और चेतावनी

रविवार यानि बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः एक और दो डिग्री कम है. मौसम विभाग ने आज के लिए राजधानी दिल्ली में भारी बारिश, गरज के साथ छींटे और बादल छाए रहने की संभावना जताई है. दिल्ली के लिए मॉनसून गर्मी से राहत जरूर लेकर आया है लेकिन शहरों की सड़कों पर बारिश से भारी जाम लग जा रहा है. मेट्रो भी ठसाठस भरकर चल रही है, दिल्ली में बारिश की वजह से जगह-जगह पर जलभराव की समस्या से भी लोगों को दो चार होना पड़ता है. तेज बारिश होते ही सड़कें पानी में डूबी नजर आती है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *