बीजापुर ब्रेकिंग : सुरक्षाबलो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी, दो जवान मामूली रूप से हुए घायल, बेहतर इलाज के लिए रायपुर होंगे रिफर……

खबरें आज की

बीजापुर / छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलो और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवानो के घायल होने की सूचना मिल रही है, पुलिस अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों से लगातार मुठभेड़ जारी है जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (DRG ) के दो जवान घायल हुए है….

 

 

मिली जानकारी के अनुसार गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाबलो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है सोमवार को ही गंगालूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत DRG के टुकड़ियों को रवाना किया गया था….

 

 बेहतर उपचार के लिए भेजा जा रहा रायपुर

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायल जवानो की हालत अभी स्थिर है और वो फिलहाल खतरे से अभी बाहर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित हॉस्पिटल में लाया जा रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *