नई दिल्ली /न्यूज़ नेटवर्क /सत्य का सामना / बांग्लादेश में हिन्दुओं और अल्पसंख्यको के साथ हो रहे हत्या, बर्बरता के विरोध में कल दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में विश्व हिन्दू परिषद ने जोरदार प्रदर्शन किया हालांकि दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल की टुकड़ी तैनात थी लेकिन प्रदर्शनकारियो के हौसले के सामने पस्त नजर आये…

बता दे छात्र नेता उस्मान हादी के हत्या के बाद से बांग्लादेश में हिंसा बड़क गई है चुन चुन कर हिन्दुओं, ईसाईयों को निशाना बनाया जा रहा है। दीपू दास को पहले पीट पीट कर मारा गया फिर जिन्दा जला दिया गया। दूसरी ओर हिन्दू,बौद्ध, और ईसाई महिलाओं पे भी अत्याचार किया जा रहा है। सोशल मिडिया में ऐसी अनेक हिसात्मक वीडियो वायरल हुई है जिसमें हिदुओ और ईसाईयों पे हमले हो रहे है…

दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के नजदीक बड़ी संख्या में साधु संतों और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों के साथ आम लोग भी आक्रोश प्रकट किये तथा भारत सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसमें दिल्ली तथा गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से लोग भी शामिल हुए..
