महिला विश्व कप का महा फाइनल आज, भारत और साउथ अफ्रीका ख़िताब से एक कदम दूर, कौन बनेगा चैंपियन किसके सर सजेगा ताज? हो जायेगा फैसला आज..

खबरें आज की खेल जगत

नवी मुंबई / सत्य का सामना डिजिटल नेटवर्क / भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज नवी मुंबई में महिला विश्व कप 2025 का महाफाइनल खेला जायेगा। एक ओर भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में आठ बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई इससे भारतीय टीम के हौसले बुलंद है और भारत अपनी जमीं में विश्व कप जितने का सुनहरा मौका किसी भी कीमत में छोड़ने वाली नहीं है। दूसरी और साउथ अफ्रीका की टीम भी यहां फाइनल में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाली है दोनों टीमों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है और आज के मैच के बाद विश्व को एक नया चैंपियन मिलने वाला है…

 

भारतीय टीम का विश्व कप का सफर उतार चढ़ाव से रहा लेकिन लीग मैच के ख़त्म होते होते टीम ने अपनी लय हासिल की और आज विश्व चैंपियन बनने से सिर्फ एक कदम दूर है, दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बावजूद बाकि मैचों में वापसी की और फाइनल जितने की कगार पे है….

 

 

जेमिमा-हरमन से बड़ी पारी की उम्मीद

भारत के लिए सेमीफाइनल की नायिका रहीं जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 127 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (89 रन) से फाइनल में भी वैसी ही जिम्मेदार पारी की उम्मीद होगी। जेमिमा का फार्म भारत की बल्लेबाजी की रीढ़ रहा है, जबकि हरमनप्रीत अपने अनुभव और आक्रामक अंदाज से टीम को आगे बढ़ा रही हैं। प्रारंभिक बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी इस समय शानदार लय में हैं। ओपनर शेफाली वर्मा से भी टीम को बहुत उम्मीदें रहेगी..

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *