श्रेयस अय्यर की हालत खतरे से बाहर डॉक्टरों ने की पुष्टि, मैच के दौरान कैच लेते हुए लगी थी चोट..

खबरें आज की खेल जगत

स्पोर्ट्स डेस्क / सत्य का सामना / भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया था इस मैच में रोहित शर्मा के शानदार नाबाद शतकीय पारी और विराट कोहली नाबाद अर्धशतकीय पारी के वजह से भारत ने 9 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। हालांकि सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम की थी..

 

 

लेकिन इस मैच में एक दूसरे घटना भी घटी थी कैच लेते हुए उप कप्तान श्रेयस अय्यर को चोट लग गई थी जिस वजह से उनको आईसीयू में भर्ती कराया गया था, कैच लेते वक्त उनके पसलियों में गंभीर चोट आई थी और वह काफी सीरियस थे इंटरनल ब्लीडिंग की वजह से  अय्यर को आईसीयू में एडमिट करवाया गया था। अब अय्यर की हालत सामान्य बताई जा रही है..

 

आईसीयू से बाहर आए श्रेयस अय्यर

मिडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेयस अय्यर आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। हालांकि, श्रेयस अब भी कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे। बीसीसीआई के डॉक्टर्स ने श्रेयस पर पूरी तरह से नजर बनाये रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *