जम्मू/ सत्य का सामना/ माता वैष्णो देवी हादसे मे अब तक करीब 35 श्रद्धांलुओं की मौत का आकड़ा सामने आ गया है और करीब 22 से अधिक लोगो के घायल होने की सूचना मिल रही है…
जम्मू। माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास पहाड़ खिसकने से दबे श्रद्धालुओं को निकालने का अभियान बुधवार दोपहर तक पूरा कर लिया गया। ट्रैक और मां वैष्णो देवी भवन को खाली करा लिया गया है। आपदा में कुल 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और करीब 22 श्रद्धालु घायल हैं।

20 हजार यात्री ठहरे हुए थे
मंगलवार तक कटड़ा और जम्मू के होटलों और गेस्ट हाउस में करीब 20 हजार यात्री ठहरे हुए थे।मंगलवार दोपहर बाद अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन से पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा गिरा था और इससे 200 फीट हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रा ट्रैक की मरम्मत में अभी समय लग सकता है।

वहीं, मंगलवार सुबह साढ़े आठ से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक उधमपुर में 629.4 मिलीमीटर और जम्मू में 296 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक दिन में वर्षा का रिकॉर्ड है। पिछले दो दिन में प्रदेश में भारी वर्षा, बाढ़ व भूस्खलन से कुल 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
