कोरबा न्यूज़ : एकतरफा प्रेम में पड़ी युवती को युवक से बार बार” I Love you ” कहना पड़ा भारी, मौका देख युवक ने गर्दन काट कर दी हत्या….

कोरबा खबरें आज की

कोरबा / न्यूज़ नेटवर्क / सत्य का सामना / कोरबा में एक ऐसा मामला आया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। सिर्फ ” i love you ” बोलने की कीमत पे युवती को अपनी जान गवानी पड़ी। आइये विस्तार से जाने..

 

 

मामला दीपका थाना क्षेत्र का है जहाँ युवती का नाम रानू साहू बताया जा रहा है और आरोपी का नाम राहुल जोगी बताया जा रहा है वह बांधखार का रहने वाला है….

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती रानू साहू आरोपी राहुल से एकतरफा प्रेम करती थी, प्रेम का इजहार करने के लिए वह बार बार राहुल को फोन करती और ” I love you ” कहती युवक युवती से पुरी तरह से तंग आ गया था…..

 

 

सुनसान मौका देख राहुल एक दिन रानू को घर में अकेला देख धारदार हथियार ( चापड़) से गले पे हमला कर दिया जिससे की युवती की मौक़े पे मौत हो गई। जब परिजन शाम को घर पहुँचे तो रानू की लाश देखकर सुधबुध खो बैठे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा…

 

 आरोपी को किया गिरफ्तार

हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पतासाजी शुरू की फोन कॉल और मिली सूचना के आधार पे आरोपी राहुल को गिरफ्तार करने पहुंची। जब पुलिस राहुल के पास पहुंची तो उस वक्त राहुल सो रहा था । राहुल ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *