छत्तीसगढ़ धान खरीदी : कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सुनसान रहा धान खरीदी केंद्र…

खबरें आज की रायपुर राजधानी

राजधानी रायपुर / डिजिटल डेस्क / सत्य का सामना /छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारम्भ हो चुकी है लेकिन इस वर्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर कर्मचारी संघ के कर्मचारी की निश्चितकालीन हड़ताल ने धान खरीदी पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। समिति प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं चौकीदार से लेकर सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जिससे चलते उपार्जन केन्द्रो में अब खरीदी प्रभारी के द्वारा ही किया जायेगा…

 

फोटो : खरोरा माठ स्थित धान खरीदी केंद्र

 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी कल से शुरू हुई, लेकिन कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते पहले दिन मात्र 2574 क्विंटल धान खरीदा गया।

 

 फोटो : बंगोली स्थित धान खरीदी केंद्र

 

शनिवार को केवल औपचारिकता ही निभाई गई

पहला दिन शनिवार होने की वजह से पूर्व से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि 15 तारीख को केवल तराजू बाट आदि की पूजा की जाएगी और मुख्य खरीदी सोमवार 17 तारीख से प्रारंभ होगी। परंतु इस वर्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर कर्मचारी संघ की निश्चितकालीन हड़ताल ने पूरी धान खरीदी पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। समिति प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार से लेकर सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं जिसके चलते उपार्जन केन्द्रों में खरीदी प्रभारी ही अब धान की खरीदी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *