INDvsNZt20 : सूर्या और ईशान को रायपुर का मैदान आया रास खेल दिया कीवीयो के साथ “गरबा रास “, भारत ने न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से एकतरफा हराया, ईशान किशन बने “प्लेयर ऑफ़ द मैच”, तीसरा मैच 25 जनवरी को गुहावटी में…..

खबरें आज की राजधानी रायपुर

राजधानी रायपुर / स्पोर्ट्स डेस्क /सत्य का सामना / भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच रायपुर में खेले गए IDFC फर्स्ट बैंक सीरीज के दूसरे टी 20 मैच में भारत ने कीवीयो को 7 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की ओस को देखते हुए टॉस जीत कर भारत ने न्यूज़ीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया….

फोटो : कप्तान सूर्या ने शानदार अर्धशतक लगाया

 

पहले बल्लेबाज़ी करनी उतरी कीवी टीम ने तेज शुरुआत दी कानवे और टिम सीफर्ट की जोड़ी ने मैदान के चारो ओर शॉट लगाए। पहले विकेट कानवे के रूप ने गिरा तब कीवी टीम का स्कोर 43 रन था आते ही वरुण चक्रवर्ती ने सीफर्ट का विकेट ले कीवी टीम को दूसरा झटका दिया 43 पे मेहमान टीम के दो विकेट गिर गए थे उसके बाद आये बल्लेबाज़ो ने तेज बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 208 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया। एक समय ऐसा लग रहा था की न्यूजीलैंड का स्कोर 240 के आसपास जायेगा लेकिन अंतिम ओवरो में भारतीय टीम ने कसी हुई गेंदबाज़ी की न्यूजीलैंड की ओर से सबसे अधिक 47रन कप्तान सेंटनर ने बनाये वही रचिन रविंद्र ने 44 रनो का योगदान दिया….

 

 

फोटो : अर्द्धशतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवदन करते ईशान किशन

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को दोहरा झटका लगा 6 रन के स्कोर पर डफ्फी ने शून्य पे अभिषेक शर्मा को आउट किया वही मैट हेनरी ने 6 के स्कोर पर संजू सैमसन को रचिन रविंद्र के हाथो कैच करवा चलता किया। भारतीय टीम दबाव में लग रही थी लेकिन होनी को आज कुछ ओर मंजूर था। दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे ईशान किशन और कप्तान सूर्या का मूड एकदम अलग था। दोनों ने मिलकर मैदान के चारो ओर शॉट लगाए आउट होने से पहले ईशान ने 32 गेंद पे 71 रनो की आक्रमक पारी खेली जिसमें 11 चौके और 4 आसमानी छक्के शामिल थे। सूर्या भाऊ भी कहाँ पीछे रहने वाले थे पिछले 14 महीनों का लगा ” ग्रहण ” आज हट गया पिछले 22 पारियो की असफलता को पीछे छोड़ते हुए कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 37 गेंद पे 82 रन बनाये जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

 

 

ईशान और सूर्या ने मिलकर जीत की इबारत लिख दी दोनों ने मिलकर 122 रन की साझेदारी की, रही सही कसर शिवम दुबे ने आकर पुरी कर दी 18 गेंद पे 36 रन बनाकर अपना जलवा बिखेरा जिसमें तीन आसमानी छक्के और 1 एक चौका शामिल था । भारत ने 16 ओवर की दूसरी गेंद पे टारगेट को पुरा किया और इस तरह भारत ने 200 रनो के सफल चेज़ का नया रिकॉर्ड रायपुर में बनाया। मैन ऑफ़ द मैच ईशान किशन को मिला। सीरीज का तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहटी में खेला जायेगा….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *