नई दिल्ली। पीएम मोदी ब्रिटेन यात्रा समाप्त कर मालदीव के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव में राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजु के निमंत्रण पर द्वीपीय राष्ट्र के स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

डिफेंस समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद
वहीं, मालदीव में भारत के उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार से शुरू हो रही दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस समझौते समेत कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा है।
