राजधानी रायपुर : बुमराह की यॉर्कर, अभिषेक और पंड्या के छक्के की होगी बरसात, रायपुर में आज भारत और न्यूज़ीलैंड की बीच दूसरा टी 20 मुकाबला..

राजधानी रायपुर खेल जगत

राजधानी रायपुर / स्पोर्ट्स डेस्क / भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के IDFC फर्स्ट बैंक सीरीज के दूसरे टी 20 का मुकाबला आज रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जायेगा। जहाँ पहले मैच में जीत से भारतीय टीम का हौसला बुलंद है वही कीवी टीम पहले मैच में हुई करारी हार का आज बदला लेना चाहेगी। भारतीय टीम की कमान सूर्य कुमार यादव के हाथ में है वही कीवी टीम की कमान मिचेल सैंटनर संभालेंगे..

 

मौसम रहेगा पूरी तरह क्रिकेट के अनुकूल

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच के दौरान मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिलेगा. शाम के समय तापमान करीब 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. नमी का स्तर भी सामान्य रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी…

 

IND vs NZ: संभावित प्लेइंग XI

 

भारत (IND): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

 

न्यूजीलैंड (NZ): टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *