राजधानी रायपुर / डिजिटल नेटवर्क /सत्य का सामना / राजधानी रायपुर में एक बार फिर से क्रिकेट का रोमांच देखने मिलेगा। न्यूजीलैंड भारत में तीन एकदिवसीय और पांच टी 20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए आ रही है। 11 जनवरी से 31 जनवरी तक यह सीरीज खेली जाएगी।

टी 20 सीरीज का दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जायेगा। इससे पहले रायपुर दो एकदिवसीय और एक टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी सफलता पूर्वक कर चुका है। इससे अलावा रायपुर आईपीएल, चैंपियंस लीग, वर्ल्ड सेफ्टी टूर्नामेंट, लीजेंड वर्ल्ड कप, जैसे टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन कर यह दिखा दिया है की छत्तीसगढ़ रायपुर में मैचों का आयोजन सफलतापूर्वक करने की अद्भुत क्षमता है…

एंट्री गेट पे हुआ था बवाल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए एकदिवसीय मैच के दौरान एंट्री गेट पे काफ़ी बवाल हुआ था दर्शक गेट तोड़कर स्टेडियम के कैंपस में घुस गए थे इससे CSCS की किरकिरी हुई थी अव्यवस्था पे काफ़ी सवाल उठे थे। कई युवकों का गेट के ऊपर से छत से कूदकर स्टेडियम में अंदर जाने का वीडियो सोशल मिडिया में खूब वायरल हुआ था। इसके साथ ही खाने पीने के दाम और पीने के पानी की सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाये गए थे…
हर गेट पर तैनात रहेंगे क्रिकेट संघ के सदस्य
पिछले मैच में निजी सुरक्षा गार्डों की लापरवाही भी उजागर हुई थी। इस कारण अब टी-20 मुकाबले में हर एंट्री गेट पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के सदस्य मौजूद रहेंगे, जो प्रवेश प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। साथ ही प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
पुलिस प्रशासन की भी ली जा रही मदद
स्टेडियम के भीतर और बाहर दर्शकों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग भी लिया जा रहा है। पुलिस द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर भीड़ नियंत्रण और एंट्री सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा।
गेट खुलने और बंद होने का समय होगा घोषित
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि जल्द ही स्टेडियम के गेट खुलने और बंद होने का समय सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार-बार गेट खोलने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है, इसलिए इस बार सख्ती से समय-सारणी का पालन कराया जाएगा, ताकि दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
