बीजापुर /न्यूज़ नेटवर्क /सत्य का सामना / छत्तीसगढ़ के बीजापुर एवं सुकमा जिले में में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलो को बड़ी सफलता मिली है।

ख़ुफ़िया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलो ने तलाशी अभियान शुरू किया, और लगातार सुरक्षा बलो और माओवादियों के मुठभेड़ में करीब 14 नक्सली मारे गए इसमें बीजापुर के 2 और सुकमा जिले 12 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के दौरान मारे गए नक्सलियों के पास से Ak -47, इंसास और एसएलआर राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए…

मुठभेड़ पामलूर के जंगलो में हुई, मारे गए नक्सलियों में कोंटा एरिया कमेटी सचिव मगडू भी शामिल था। सुकमा एसपी लगातार ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे है। मारे गए अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है….
