रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने रायपुर बंद करने का ऐलान किया है. 28 अक्टूबर को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी ने कहा कि वे इस मामले में 31 अक्टूबर को रायपुर बंद करेंगे. जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के उपाध्यक्ष चंद्रकांत यदु ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और रायपुर बंद करने की घोषणा की. उनका कहना था कि 25 अक्टूबर को ही मूर्ति को तोड़ दिया गया और तीन दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया..
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं क्रांति सेना ने 31 अक्टूबर को रायपुर बंद का ऐलान किया है, बता दे की पीएम मोदी 1 नवंबर को राज्योंत्स्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आ रहे है जहाँ नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित विधानसभा सहित कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे…
बता दे की 25 अक्टूबर को वीआईपी रोड स्थित छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति को तोड़ दिया गया था जिससे विवाद उत्पन्न हो गया था, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा जोरदार आंदोलन किया गया था, आनन फानन में मूर्ति को स्थापित किया गया था..
