आज का राशिफल : 1 जनवरी 2026
🌹मेष राशि :- आज के दिन आपके लिए धनलाभ वाला रहेगा।वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी।परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है।सुख साधनों पर बड़ा खर्च संभव हैं।किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं,भाई बहनों से संपर्क बना रहेगा।
🌹वृषभ राशि :- आज के दिन आपकी सोच के विपरीत परिणाम आपके सामने आएंगे,लेकिन संतोषी वृत्ति आज कोई भी समस्याओं का समाधान कर देगा,जिससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है।व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता हैं।लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी।बहनों से संबंध में कड़वाहट आ सकती है।संतान सुख की प्राप्ति होगी।
🌹मिथुन राशि :- आज के दिन आपके स्वभाव और व्यवहार में दिखावा अधिक रहेगा।कोई भी कार्य सामाजिक हो या धार्मिक हो अथवा घरेलू सभी में आडंबर युक्त दिनचर्या रहेगी,लेकिन फिर भी सामाजिक दृष्टिकोण से प्रसन्नता दायक रहेगी।मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे।अपने क्रोध पर अंकुश रखें।अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी।मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
🌹कर्क राशि :- आज के दिन महिलाओं का किसी पुरुष अथवा पुरुषों का महिला के सहयोग से भाग्योदय होने की संभावना है।आकस्मिक धन लाभ होगा।किसी बड़े निवेश से लाभ मिलेगा।व्यापार-व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी।विरोधी सक्रिय होंगे।पैतृक सम्पत्ति का सुख मिलेगा,लेकिन भाई बहनों से थोड़ा तनाव रह सकते है।जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।संतान सुख संभव है।
🌹सिंह राशि :- आज के दिन आपके लिए अनुकूल फलदायी रहेगा।जल्दबाजी में कार्य करने पर टूट फूट अथवा अन्य प्रकार से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकते हैं।नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है।पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।परिजनों का सहयोग मिलेगा।पेट संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे।माता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
🌹कन्या राशि :- आज के दिन आपके लिए सामान्य से उत्तम रहेगा।दिन के शुरुआत से ही आपके लिए लाभ की स्थितियां बनेगी,लेकिन धन मध्यान तक परिश्रम करने के बाद ही आपके हाथ लगेगा।अटके काम पूरे होंगे।किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी।अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं,ध्यान दे कर कार्य करें।जीवनसाथी के सहयोग स्वकारू पूरे होंगे।मौज-मस्ती में समय व धन खर्च होगा।
🌹तुला राशि :- आज के दिन अचल संपत्ति संबंधित कार्य में सफलता की संभावना अधिक रहेगी।पारिवारिक स्तिति परेशान करेगी।संतानों की वाणी अनियंत्रित रहने के कारण मन अशांत रहेगा।मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे।संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे।अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव हैं।विरोधी नुकसान पहुंचा सकते है।विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
🌹वृश्चिक राशि :- आपके लिए आज के दिन कार्य सिद्ध वाला रहेगा।आज दौड़ धूप से बचने का प्रयास करेंगे,लेकिन मनोवांछित सफलता के लिए भाग दौड़ करनी ही पड़ेगी।क्रोध की अधिकता रहेगी।किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं।नए व्यापारिक सौदे लाभ देंगे।समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।बहनों का सहयोग मिलेगा।
🌹धनु राशि :- आज के दिन आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा।प्रत्येक कार्य को सोच समझकर विचार कर ही करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी।स्वास्थ्य में सुधार होगा।पारिवारिक झगड़े बैठ कर हल होंगे।आकस्मिक यात्रा हो सकती है।नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा।अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आयगी।जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।
🌹मकर राशि :- आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा।उधारी के व्यवहार बढ़ने के कारण धन की कमी अनुभव होगी।सेना व प्रशासन से जुड़े लोगों को आज के दिन विशेष लाभ मिलेगा।विरोधी सक्रिय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें।नेत्र पीड़ा संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे।सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।आर्थिक लाभ होगा।भवन परिवर्तन संभव हैं।
🌹कुम्भ राशि :- आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा।महिलाये मन की इच्छा पूर्ण कर सकेंगी तथा आपके लिए कुछ नया अवसर भी प्राप्त होगा।अपने सम्पर्क का आज लाभ मिलेगा।मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है।पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा।पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
🌹मीन राशि :- आज के दिन आपके लिए शुभ समाचार के साथ जीवन साथी के सहयोग और प्रेम की प्राप्ति होगी।विदेश यात्रा के योग बन रहे है।नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।परीक्षार्थी सफल होंगे।अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे।घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि का वातावरण रहेगा।परिवार की महिलायें विवेकी व्यवहार करेंगी..
