राशिफल 30 दिसंबर : किसकी खुलेगी किस्मत की चाबी, किसे होगा लाभ किसे मिलेगी व्यापार में सफलता, आइये जाने आज का दैनिक राशिफल..

राशिफल

30 दिसंबर आज का दैनिक राशिफल

 

 

 

मेष राशि :- पर्यटन और मनोरंजन से जुड़े व्यवसाय अत्यधिक व्यस्तता के साथ आर्थिक रूप से सुदृढ़ होने के अवसर मिलेंगे।पारिवारिक जीवन में संबंधों में एकजुटता बढ़ेगी।किसी खास मुद्दे पर निर्णय लेने में आसानी होगी।मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।

 

वृषभ राशि :- बेहतर कार्य करने के बावजूद कार्यस्थल पर पीछे धकेलने के प्रयास हो सकते हैं।नए गठजोड़ बनाने होंगे।धैर्य रखना होगा।आर्थिक तौर पर कम प्रयास के बावजूद अच्छी सफलता मिल सकती है।प्रेम संबंधों से ज्यादा उम्मीदें रखना तनाव दे सकता है।

 

मिथुन राशि :- प्रतियोगी परीक्षाओं में क्षमता से बेहतर प्रदर्शन रहेगा।कार्य स्थल पर सभी के बीच सेतु का कार्य करेंगे।कुशल प्रबंधन से अलग छाप छोड़ने में सफल रहेंगे।भावनात्मक संबंधों से सहयोग मिलेगा।

 

कर्क राशि :- मित्रों को आर्थिक और व्यवस्थाओं का सहयोग देना पड़ सकता है।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अव्यवस्थित होने की संभावना रहेगी।परिवार को नई व्यवस्थाओं के लिए सहमत करना मुश्किल रहेगा।यात्रा टालें।

 

सिंह राशि :- शासन प्रशासन से मदद मिलेगी।नए समझौते होने की संभावना बन रही है।सभी के बीच किसी खास योजना पर सहमति बनाने में सफल रहेंगे।विरोधियों को समय रहते संभालना होगा।प्रेम संबंधों पर उदारता से धन खर्च होगा

 

कन्या राशि :- कुटिल लोगों से मुलाकात होने की संभावना है।चतुराई से काम लेना होगा।आवेश में कार्यवाही करने से बचें।बच्चों के साथ उनके कार्यक्रमों पर धन और समय खर्च हो सकता है।

 

तुला राशि :- संतुलित व्यवहार और उच्च कोटि की प्रबंधकीय दक्षता से कठिन कार्य भी सरलतापूर्वक करने में सफल रहेंगे।नए प्रेम संबंधों में साथी के साथ संवाद स्थापित करना थोड़ा मुश्किल रह सकता है।कला और मनोरंजन से जुड़ाव बढ़ेगा।

 

वृश्चिक राशि :- समय आपके पक्ष का बन रहा है।महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में जुटना होगा।आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी।किसी बड़ी योजना पर कार्य करने के अवसर मिल सकते हैं।नकारात्मक विचार और लोगों से दूरी बनानी होगी।

 

धनु राशि :- कार्यस्थल पर लोग समूह बनाकर तनाव देने का प्रयास कर सकते हैं।उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।समस्याएं दूर होंगी।पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।पुराने कमिटमेंट पूरे करने पड़ सकते हैं।आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

 

मकर राशि :- करुणा और प्रेम से जुड़ी भावनात्मक संवेदनाएँ कार्यों पर हावी रहेंगी।कार्यों की गति और दिशा अचानक बदल सकती है।सही संतुलन बनाने की आवश्यकता रहेगी।दूसरों के आर्थिक तनाव लेने से बचना होगा।

 

कुंभ राशि :- रत्न और बहुमूल्य धातुओं के व्यवसाय से जुड़े लोगों को संभलकर आगे बढ़ना होगा।पारिवारिक जीवन में नई व्यवस्थाएँ बन सकती हैं।आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी।कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

मीन राशि :- सरकारी नियमों की पालना करे।व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाए।किसी दूसरे की आर्थिक जिम्मेदारी लेने से बचना होगा।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

 

 

 

वैदिक ज्योतिष और लाल किताब पर आधारित जन्मपत्रिका और वर्षफल बनवाने के लिए सम्पर्क करें।*

 

माता रानी का जागरण, माता रानी की चौकी, बालाजी कीर्तन जागरण, खाटु श्याम बाबा जागरण कीर्तन भजन संध्या, संगीतमय सुंदरकांड, अखंड रामायण पाठ महामृत्युंजय, गायत्री मंत्र पाठ आदि किसी भी तरह के धार्मिक प्रोग्राम करवाने के लिए संपर्क करें*

 

आप व्यक्तिगत रूप से या फोन पर पंडित राजेश पुरोहित से अपनी समस्याओं को लेकर बात करना चाहते हैं, अपनी नई जन्मपत्रिका बनवाना चाहते हैं या अपनी जन्मपत्रिका दिखाकर उचित सलाह चाहते हैं, अपने घर या ऑफिस का वास्तु ठीक करना चाहते हैं, भवन निर्माण संबंधी वास्तु सर्विस चाहते हैं तो संस्थान द्वारा निर्धारित फीस/शुल्क अदा कर के आप सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बात कर सकते हैं।*

 

👇

 

ज्योतिष की नई दिशा

एस्ट्रो राजेश पुरोहित

(लाल किताब वास्तु विशेषज्ञ)

 

समस्या आपकी समाधान हमारा..

ऐस्ट्रो सर्विस खास आपके लिए…

 

मंदिर माता मनसा देवी

गोबिंद नगरी स्ट्रीट नम्बर 4

अबोहर पंजाब 152116

 

👇

_Astrologer & Vastu Consultant : Rajesh Purohit (94176-21000)_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *