Satya ka samana /Digital network /railway Recruitment 2025: रेलवे की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रेलवे मंत्रालय ने काफी दिनों के बाद लेवल 1 की रिक्तियां बड़ी संख्या में निकालने की मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय ने 11 अलग-अलग श्रेणियों में कुल 22 हजार लेवल-1 पदों पर नई नियुक्तियों की अनुमति प्रदान की है।

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?
रेलवे बोर्ड ने इसकी अधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। भर्ती में पूर्व मध्य रेलवे में 993 पद, दक्षिण पूर्व रेलवे में 1,199 पद आवंटित किए गए हैं। आरआरबी महेन्द्रू के चेयरमैन संजय कुमार ने बताया कि पद सृजित कर लिए गए हैं। इसी वर्ष की वैकेंसी है, तो उम्मीद है दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आदेश के अनुसार, सभी जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स से लेवल-1 के रिक्त पदों की मांग ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम से ली गई थी।
सर्वाधिक पद इंजीनियरिंग विभाग में
वर्ष 2025 के सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन के तहत इन 22 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग कोटे के लिए आरक्षण का पूरा प्रावधान रखा गया है। पूरी नियुक्ति में सबसे ज्यादा पद इंजीनियरिंग विभाग में हैं, जहां कुल 12,500 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 के 11 हजार पद सृजित किए गए हैं। ट्रैफिक प्वाइंट बी के 5000 पद सृजित किए गए हैं। अस्सिटेंट (एस एवं टी) 1500, अस्सिटेंट (सी एवं डब्ल्यू) 1000, अस्सिटेंट ऑपरेशन 500, अस्सिटेंट लोको शीट 200, अस्सिटेंट (टीआरडी) 800, अस्सिटेंट (पी-वे) 300, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 600 पद और असिस्टेंट (ब्रिज) 600 पद सृजित किए गए हैं। इस भर्ती का युवा काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। इतनी वैकेंसी के अलावा रेलवे में दो लाख से अधिक रिक्तियां हैं। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वालों ने लगातार रेलवे से नियुक्ति देने की मांग की हैं..
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। सभी RRB की सूची और लिंक indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है।
