सिडनी /न्यूज़ नेटवर्क /सत्य का सामना / ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में बोण्डी बीच पे हनुक्का त्यौहार मनाने के लिए एकत्रित हुए यहूदियों पर रविवार शाम को दो हमलावरो ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे 12लोग मारे गए और 29 लोग घायल हुए है…

मरने वालों में से एक इजरायली नागरिक शामिल है और घायलों में एक बच्चा और दो पुलिस अधिकारी है। ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है। खबर लिखें जाने तक एक आतंकी को पुलिस ने मार गिराया है जबकि दूसरे आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है..
पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमले की निंदा करते हुए प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति ”शून्य सहिष्णुता” रखता है और इसके सभी रूपों व अभिव्यक्तियों के विरुद्ध लड़ाई का समर्थन करता है
सिडनी आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स प्रांत में स्थित है। राज्य के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने कहा कि यह हमला सिडनी के यहूदी समुदाय को निशाना बनाने के लिए ही किया गया।
ऑस्ट्रेलिया के दिल पर हमला- अल्बनीज
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कैनबरा में पत्रकारों से कहा कि वह इस नरसंहार से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा, ”यह हनुक्का के पहले दिन यहूदी आस्ट्रेलियाई लोगों को निशाना बनाकर किया गया हमला है। यह यहूदी-विरोधी और आतंकी कृत्य है जिसने आस्ट्रेलिया के दिल पर हमला किया है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारी हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा, ”मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं, हम ¨हसा और नफरत के इस घिनौने कृत्य को खत्म करेंगे। यह राष्ट्रीय एकता का क्षण है, जिसमें सभी आस्ट्रेलियाई अपने यहूदी आस्ट्रेलियाई लोगों को गले लगाएंगे।”
ऑस्ट्रेलिया के पीएम को पहले ही दी थी चेतावनी- नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘यह गोलीबारी सुनियोजित हत्या है। मैंने आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को चेतावनी दी थी कि उनके देश की नीतियां यहूदी-विरोध को बढ़ावा देती हैं। यहूदी-विरोधी भावना तब फैलती है जब नेता चुप रहते हैं। आपको कमजोरी दिखाने की जगह कार्रवाई करनी होगी।’
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टारमर ने कहा कि यहूदी विरोधी यह आतंकी हमला बेहद दुखद है। ब्रिटेन हमेशा आस्ट्रेलिया और यहूदी समुदाय के साथ खड़ा रहेगा। लंदन पुलिस ने कहा कि वह देश में यहूदी स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाएगी। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, ”इस दुनिया में यहूदी-विरोध की कोई जगह नहीं.
