Big breaking : भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन, पीएम मोदी ने दी बधाई..

खबरें आज की

नई दिल्ली /न्यूज़ नेटवर्क /सत्य का सामना / भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बड़ा फैसला करते हुए बिहार सरकार में मंत्री, छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने का मतलब यह है की अब वह जेपी नड्डा जी की जिम्मेदारी सँभालते हुए नजर आएंगे। आमतौर पर जब चुनाव होता है तब कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाते है यह चुनाव से पहले की एक अहम प्रकिया होती है। हालांकि बीजेपी में यह परम्परा है की कार्यकारी अध्यक्ष ही पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त होते आ रहे है….

 

 

 

नितिन नवीन को पीएम मोदी ने दी बधाई

नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पीएम मोदी जी ने उन्हें बधाई दी है. पीएम मोदी ने लिखा- नितिन नवीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है. बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है. वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *