गोवा (बर्च बाय रोमियो लेन नाईट क्लब)अग्निकांड : लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से हुए गिरफ्तार, भारत सरकार ने पासपोर्ट किया रद्द, जल्द ही लाये जायेंगे भारत….

खबरें आज की

थाईलैंड /सत्य का सामना / गोवा के “बर्च बाय रोमियो लेन “(birch by romeo lane ) नाईट क्लब में हुई भीषण आगजनी से 25 लोगो की जान चली गई थी। जिसके बाद से दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड चले गए थे।

 

Image source : social midea

सौरभ एवं गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है भारत सरकार ने उनके पासपोर्ट को रद्द कर दिया था जिसकी वजह से वह थाईलैंड में अवैध विदेशी बन गए उन्हें जल्दी बाहर डिपोर्ट की जाने की संभावना है। लूथरा ब्रदर्स के ऊपर गैर -इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है..

 

सुरक्षा नियमों की अवहेलना

 

जाँच में यह पाया गया की नाईट क्लब में अग्निशमन उपकरण नहीं थे। आग निकास (fire exit ) की कमी थी। इसके अलावा ज्वलनशील सजावटी समान का अधिक रूप से प्रयोग किया गया था।

 

जमानत याचिका हुई खारिज

लोथरा ब्रदर्स के वकीलों द्वारा दलील पेश करने के बाद दिल्ली की अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहाँ की वें घटना के बाद देश छोड़कर चले गए थे वही उनके वकील ने दलील दी की वें कोई अपराधी नहीं है वो सिर्फ केवल व्यापार के सिलसिले में थाईलैंड गए थे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *