मुंबई / एंटरटेनमेंट डेस्क /रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले वाले सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक और विदाई फेम एक्ट्रेस सारा खान ने हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाज से शादी रचाई..

सारा खान और कृष पाठक ने अक्टूबर 2025 में कोर्ट मैरिज की थी। अब दोनों ने रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई है। तस्वीरें शेयर करते हुए सारा खान ने लिखा- कुबूल है से सात फेरों तक…हमारे प्यार ने अपनी कहानी खुद लिखी है, और हम दोनों की दुनिया ने हां कहा।
इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें
सारा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें पहली तस्वीर में सारा व्हाइंट एंड गोल्डन जोड़े में नजर आ रही हैं। वहीं, कृष पाठक सफेद रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सारा खान लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। कृष लाल रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते भी दिख रहे हैं। सारा ने अपने दोनों जोड़ों के साथ भारी ज्वेलरी पहनी है।
