डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में 3दिसंबर स्थित परसदा शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है और इसका क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है लेकिन प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में निराशा हाथ लगी है, टिकिट के दाम इतने महंगे है की टिकिट खरीदने में आमजनों के पसीने छूट रहे है वजह दाम नहीं टिकिट की कालाबाजारी है।
बिचौलिया कर रहे कालाबाजारी
वैसे तो शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में दशक क्षमता 50000 है लेकिन टिकट बिक्री के लिए 46000 रखा गया है। पहले फेस में 18000 की टिकट की बिक्री हो चुकी थी और दूसरे फेस में 17000 टिकट की बिक्री 28 नवंबर को होना था। बड़े मीडिया हाउस द्वारा शाम को 5:00 बजे इंदौर स्टेडियम में ऑफलाइन टिकट की बिक्री होगी या छापा गया है। प्रदेश से क्रिकेट प्रेमी इंडोर स्टेडियम बुढ़ातालाब में दोपहर से ही ऑफलाइन टिकट लेने के लिए जमा हो गए थे लेकिन जब वहां पहुंचे तो वहां पर जवाब उन्हें मिला कि यहां से फिजिकल टिकट मिलेगा और शाम 5:00 बजे से टिकट तो नहीं मिला लेकिन बिचौलियों द्वारा शाम 5:00 बजे ऑनलाइन टिकट की बिक्री कर ली गई देखते ही देखते 15 मिनट में टिकट की बिक्री हो गई और अब 1500 सौ वाली टिकिट 3500, 2500 वाली टिकिट 5000 और 3500 वाली टिकिट 7000 हजार में मिल रही है

मिडिया की लापरवाही
बड़े मिडिया में यह आर्टिकल छपा था की बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में 17000 टिकिट की ऑफलाइन बिक्री होगी। क्रिकेट प्रेमी दोपहर से ही टिकिट लेने वहां पहुंच चुके थे लेकिन जब काउंटर से पहुँचे तो जवाब मिला की टिकिट ऑनलाइन मिलेगा और देखते ही देखते टिकिट 15 मिनिट में बुक हो गई..

