बड़ी खबर :आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट से राहत..

खबरें आज की

डिजिटल डेस्क /गुजरात / एक सत्य का सामना / एक बड़ी खबर सामने आई है गुजरात हाई कोर्ट ने रेप की दोषीआशाराम को राहत दी है, चिकित्सा के आधार पर गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम को तीन महीने की जमानत दी है, सुनवाई के दौरान जस्टिस इलेश वोरा की राय को एएस सुपेहिया ने समर्थन किया और आसाराम को तीन महीने की जमानत मंजूर कर ली गई…

 

बता दे की रेप का आरोपी आसाराम गुजरात और राजस्थान जेल में सजा काट रहा है, फिलहाल आसाराम अंतरिम ज़मानत पर बाहर है, हाल में ही आसाराम ने गुजरात में स्थायी जमानत के लिए आवेदन दिया था, गुजरात हाईकोर्ट ने सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा था…

 

 

 

जमानत के लिए आसाराम ने कोर्ट में अपनी मेडिकल रिपोर्ट पेश की थी इस दौरान उसने कहाँ था की उनकी उम्र 86 की है,आसाराम हार्ट का मरीज है जेल में रहते हुए उनको कई बार अटैक आ चुका है, बता दे की आसाराम अपने गुरुकुल की युवती से रेप के आरोप में आखिरी सांस तक जेल की सजा काट रहा है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *