Mp breaking : मध्यप्रदेश के रायसेन से 6 साल के बच्ची के दुष्कर्म का फरार आरोपी आखिरकार सलमान को पुलिस ने धर दबोचा। पिछले शुक्रवार से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस के 20 टीमों के 200 जवान तलाश कर रहे थे गुरुवार देर रात को उसे भोपाल के वार्ड नंबर 11 के एक चाय दुकान से पकड़ा गया….

पुलिस ने रखा था 30 हजार रुपये का इनाम
इससे पहले आरोपी सलमान पर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. उसकी गिरफ्तारी में देरी से नाराज़ लोगों द्वारा गौहरगंज थाने पर लगातार छह दिनों से विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा था. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सलमान को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे फांसी की सजा दी जाए.
गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने किया था प्रदर्शन
बुधवार को प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे. इसके बावजूद भीड़ आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही. उसकी जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर 26 नवंबर को सीएम मोहन यादव ने सीनियर अधिकारियों के साथ मामले की समीक्षा की, और रायसेन के तत्कालीन SP पंकज पांडे को तुरंत हटाने और उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच करने का आदेश दिया था.
अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़ित मासूम
अब सलमान की गिरफ्तारी हो चुकी है, और पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. दूसरी ओर, इस भयावह घटना की शिकार 6 साल की बच्ची अभी भी आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. स्थानीय लोगों और पीड़िता के परिवार के साथ-साथ पूरे प्रदेश की नजर अब इस मामले की सुनवाई पर है. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आरोपी पर जल्द से जल्द न्यायिक प्रक्रिया शुरू हो और पीड़िता को इंसाफ मिल सके.
