Mp / देवास शहर में एक 9वी क्लास के छात्र ने आत्महत्या कर ली है, यह दुःखद मामला मध्यप्रदेश के देवास से है जहाँ 14 वर्षीय किशोर ने free fire गेम से मना करने पर आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया…

14 वर्षीय किशोर की पहचान तेजस कहेल के रूप में हुई है जो की शिशु विहार स्कूल में 9वी का छात्र था परिजनों ने बताया की तेजस अपनी बहन के मोबाइल में सुबह free fire गेम खेल रहा था तभी उसकी बहन ने आके उसे मना किया और मोबाइल ले के चली गयी इस पर तेजस नाराज होकर अपने कमरे में चला गया और परिवार जन अपने दैनिक कार्य में व्यस्त हो गए कुछ घंटे बीतने के बाद जब घरवाले तेजस के कमरे में गए तब सबकी आंखे फटी की फटी रह गयी कमरे में जाके देखा तो तेजस फंदे पे लटका हुआ मिला, पुलिस ने मौक़े पे पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शव परिजनों को सौंप दिया….
