मेरठ /डिजिटल नेटवर्क /सत्य का सामना / देश के चर्चित ” नीले ड्रम कांड ” की आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने सोमवार शाम को एक बच्ची को जन्म दिया। पति की हत्या और शव को नीले ड्रम में छिपाने के आरोप में जेल में बंद मुस्कान ने बच्ची को जन्म दिया जिस दिन सौरभ राजपूत (24 नवंबर ) का जन्मदिन होता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है की उस नवजात बच्ची का आखिर पिता कौन है?…

शनिवार रात पेट में अचानक दर्द उठने के बाद मुस्कान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ रविवार को 6.30 के आसपास डॉक्टरों ने उसकी नार्मल डिलीवरी करवाई। नवजात शिशु का वजन 2.5 किलो है। डॉक्टरों के अनुसार माँ और बच्चा दोनों पुरी तरह से स्वस्थ है….

सौरभ का परिवार कराएगा टेस्ट
सौरभ के बड़े भाई राहुल ने कहा कि हम बच्चे का DNA टेस्ट कराएंगे। अगर बच्चा मेरे भाई का हुआ, तो हम उसे अपनाएंगे। परिवार का कहना है कि वे इस मामले को लेकर अभी भी भावनात्मक रूप से टूटे हुए हैं, लेकिन बच्चे की जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटेंगे।
