अमेरिका के कड़े टैरिफ़ फैसले के बाद भारतीय डाक ने कड़ा रुख किया अख्तियार, अमेरिका जाने वाली सभी पार्सल होगी बंद….

खबरें आज की

नई दिल्ली /भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ़ वॉर चलते भारत ने भी अमेरिका पर कड़े फैसला चालू कर दिए हैं, अमेरिका ने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपने शुल्क कम करने की क़वायद की वैसे ही भारत में भी खड़े फैसले ने चालू कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के जवाब में भारतीय डाक विभाग ने भारत से अमेरिका को जाने वाली सभी डाक सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। यह फैसला अगस्त 2025 से लागू होगा अब भारत से सिर्फ पत्र ही भेजे जा सकेंगे, भारतीय डाक विभाग में इसकी आधिकारिक जानकारी 23 अगस्त को दी थी…

 

 

 

अमेरिका के लिए पोस्टल सर्विस क्यों बंद हो रही?

असल में, भारत सरकार ने यह फैसला अमेरिकी सरकार के एक एग्जीक्युटिव ऑर्डर (14324) के जवाब में लिया है। इस ऑर्डर में अमेरिका ने 29 अगस्त से 800 डॉलर यानी करीब 70 हजार रुपये तक के कीमत वाले सामानों पर कस्टम ड्यूटी छूट को खत्म करने का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि अमेरिका से भारत भेजने वाले सामानों पर अब ड्यूटी देनी होगी। यह नियम इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट (IEEPA) के तहत लागू होगा। हालांकि, 100 अमेरिकी डॉलर (करीब 8700 रुपये) तक के गिफ्ट आइटम पर यह नियम लागू नहीं होगा। अमेरिकी नियम की वजह से डाक विभाग को सामान भेजने और ड्यूटी वसूलने में परेशानी हो रही है। इसलिए, 25 अगस्त, 2025 से कई सेवाएं बंद कर दी गई हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *