74th Miss universe 2025 : थाईलैंड में आज होगा फाइनल भारत की नजरें होगी मनिका पे, मिस यूनिवर्स के ऑफिशियल यु ट्यूब चैनल पे सीधा प्रसारण सुबह 6.30 बजे से…

खबरें आज की

Miss Universe 2025: विश्व मंच पर भारत की चमक बढ़ाने का काम इस बार राजस्थान की बेटी मनिका विश्वकर्मा कर रही हैं। थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित हो रहे 74वें मिस यूनिवर्स 2025 ब्यूटी पेजेंट में उन्होंने फाइनल राउंड में जगह बनाकर भारत की उम्मीदों को पंख दे दिए हैं।

 

Image source :social media

बता दें कि 130 देशों की प्रतिभावान व सुंदर प्रतिभागियों के बीच मनिका ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता से न केवल सबको प्रभावित किया। बल्कि टॉप फेवरिट्स की सूची में शामिल होकर पूरे देश का दिल भी जीत लिया है। अब भारत को चौथा मिस यूनिवर्स ताज दिलाने से वह सिर्फ एक कदम दूर.

 

 

21 नवंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

 

मिस यूनिवर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले 21 नवंबर 2025 को इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल, पाकक्रीत, ननताबुरी (बैंकॉक) में होगा। थाईलैंड के समयानुसार, सुबह 8 बजे और भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से इसका लाइव प्रसारण मिस यूनिवर्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर मुफ्त देखा जा सकेगा।

 

 

छोटे शहर से विश्व मंच तक का सफर

 

मनिका की कहानी बड़े शहरों की चमक-दमक से नहीं, बल्कि राजस्थान के एक छोटे शहर श्रीगंगानगर की साधारण गलियों से शुरू होती है। वहां से निकलकर उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की।

 

पढ़ाई के साथ उन्होंने समाजसेवा, कला और नेतृत्व की दिशा में खुद को साबित किया। एनसीसी कैडेट के रूप में अनुशासन, क्लासिकल डांस में कला और सामाजिक कार्यों में उनकी समझ ने उन्हें एक ‘कंप्लीट पर्सनैलिटी’ बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *