स्पोर्ट्स डेस्क /सत्य का सामना /भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आधिकारिक रूप से बयान जारी कर दिया है। आईपीएल 2026 के मिनी नीलामी 16 दिसम्बर को अबू धाबी के के इतिहाद एरीना में किया जायेगा।

यह लगातार तीसरा मौका होगा जब आईपीएल की नीलामी भारत के बाहर की जाएगी इससे पहले 2024 में दुबई और 2025 में सऊदी अरब जेद्दाह में आयोजित की गई थी…
सभी 10 फ्रेंचाइजो ने अपने अपने रिटेन और रिलीज़ किये गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। आईपीएल 2026 प्लेयर रिटेंशन विंडो बंद होने के बाद यह फैसला किया गया। इस बार कुल 173 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है जिसमें 49 विदेशी खिलाड़ी शामिल है….
अधिकतम 25 खिलाड़ियों की टीम सीमा के साथ फ्रेंचाइजी इस बार 77 स्लॉट्स को भरने के लिए बोली लगाएगी। सभी टीमों के पास कुल मिलाकर ₹237.55 करोड़ रूपये का पर्स होगा जिसमें सबसे अधिक राशि ₹63.22 करोड़ की राशि KKR के पास है वही दूसरी अधिकतम राशि ₹43.4 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स ले के नीलामी में उतरेगी….
