INDvsSA test series : बल्लेबाज़ो के लिए क़ब्रगाह बना कोलकाता का इडेन गार्डन, फिरकी गेंदबाज़ो ने कहर ढाया, मेहमानों ने मेजबानो के छुढ़ाये पसीने भारत की पहले टेस्ट में 30 रनो से हार…

खबरें आज की खेल जगत

कोलकाता /स्पोर्ट्स डेस्क / सत्य का सामना / भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे idfc फर्स्ट बैंक के पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रनों से हरा दिया है आज टेस्ट के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका 123 रन बना के ऑलआउट हो गई जवाब में पुरी भारतीय टीम 90 रन बना के सिमट गयी। भारत की ओर से सबसे बुरी खबर यह रही की चोट की वजह से कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने नहीं आ सके।

 

 

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 159 रन बनाये थे जवाब में भारतीय टीम 189 रन बना पाई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को 30 रनो की बढ़त हासिल हुई थी। बल्लेबाज़ो के क़ब्रगाह वाले पिच के दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ो ने एक बार फिर से निराश किया और पुरी टीम 153 रन पे ढेर हो गई सबसे ज्यादा रन कप्तान बावूमा ने बनाये। कप्तान ने सबसे अधिक नाबाद 55 रन की पारी खेली।

 

भारत की ओर से सबसे ज्यादा चार विकेट रविंद्र जडेजा ने लिए कुलदीप और सिराज को दो दो विकेट मिला।

 

124 रनो के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरू से ही दबाव में दिखी और अफ्रीका के फिरकी गेंदबाज़ो के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और पुरी टीम 93 के स्कोर पे ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 31 रन वाशिंगटन सुन्दर ने बनाये। अक्षर पटेल ने 26 रनो का योगदान दिया।

 

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट हार्मर को मिला फिरकी गेंदबाज ने चार विकेट छटकाये वही केशव महाराज और मार्को याँसेन को दो दो विकेट मिला……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *