राजधानी रायपुर : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं क्रांति सेना द्वारा सुन्दर नगर में बैठक हुई आयोजित, निम्नलिखित बिन्दुओ पे लिया गया फैसला…

खबरें आज की रायपुर

राजधानी रायपुर /सत्य का सामना / जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा सुन्दर नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान और पार्टी प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ हुए एफआईआर के विरोध में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के बैठक का आयोजन किया गया….

 

 

बैठक में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज, छत्तीसगढ़ यादव समाज,सर्व आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़ निषाद समाज, छत्तीसगढ़ लोहार समाज, छत्तीसगढ़ साहू समाज, छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, चंदेल समाज, छत्तीसगढ़ गाढ़ा समाज, छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रमुख लोगो ने निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किया…

 

(1) अमित बघेल के खिलाफ हुए FIR के विरोध में निंदा प्रस्ताव..

 

(2)अमित बघेल के खिलाफ हुए एफआईआर के विरोध में सभी समाज मुख्यमंत्री विष्णुदेव से करेंगे मुलाक़ात….

 

(3) छत्तीसगढ़ीयावादी स्वाभिमान रैली निकाली जाएगी…

 

(4) सभी दुकानों से क्रय विक्रय अब सिर्फ छत्तीसगढ़ी दुकानदार से की जाये..

 

(5) छत्तीसगढ़ी राजभाषा में छत्तीसगढ़ी समाज का कार्य किया जाये..

 

(6) छत्तीसगढ़ी पुरखा के सम्मान के लिए संकल्प लिया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *