राजधानी ब्रेकिंग : ग्राम टेकारी में हुआ सुबह सुबह बड़ा हादसा, बाइक सवार युवक और चारपहिया वाहन की हुई आपस में भिंडत, बाइक सवार युवक की हुई मौक़े में मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम..

खबरें आज की रायपुर

 

 

 

राजधानी रायपुर /टेकारी /सत्य का सामना / टेकारी में अभी अभी एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जिसमें मोटरबाइक  वाहन क्रमांक CG O4 LF 3501 में सवार युवक और महिंद्रा XUV वाहन क्रमांक CG O4 PR 3203 में सवार युवक की आपस में जोरदार भिंडत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की बाइक सवार युवक की मौक़े में मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

 

फोटो : मृतक युवक

 

बताया जा रहा है की युवक टेकारी गांव का ही रहने वाला है दूध डेयरी का कार्य करता है वह सुबह दूध बाट कर अपने घर वापस लौट रहा था तभी अचानक सामने से आ रहे XUV में सवार युवक के टक्कर से  तुरंत मौक़े में गिरकर उसकी मौत हो गयी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। पुलिस मौक़े पे पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर अपनी कार्यवाही कर रही है….

 

फोटो : क्षतिग्रस्त मोटरबाइक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *