दुबई /डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना /32 साल के ट्रेवल सोशल मिडिया इनफ्लुएंसर अनुनय सूद का अमेरिका लास वेगस में निधन की खबर आ रही है। इस दुख़द खबर ने उनसे फैंस का दिल तोड़ दिया है।अनुनय अपनी शानदार ट्रेवल फोटोग्राफी,एडवेंचर्स लाइफस्टाइल और मस्तमौला जिंदगी के लिए जाने जाते थे। दुबई में रहने वाले और भारत से ताल्लुकात रखने वाले अनुनय का दूर दराज के क्षेत्रों को खूबसूरती से दिखाने लोगो को प्रेरित करता था….

मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि अनुनय सूद की मौत की वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ रेडिट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ. हालांकि, उनके परिवार की ओर से अभी तक इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है. परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सभी से प्राइवेसी की अपील की है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स हार्ट अटैक का जिक्र करती हैं, लेकिन सच्चाई क्या है, ये फिलहाल साफ नहीं है. हालांकि जब तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आती, तब तक कुछ साफ नहीं कहा जा सकता..

अनुनय सूद दुबई में रहने वाले एक लोकप्रिय ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर थे. उनके इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब पर करीब 3.8 लाख सब्सक्राइबर्स थे. उन्होंने लगातार तीन साल तक फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में जगह बनाई थी. स्विट्जरलैंड, सऊदी अरब और न्यूजीलैंड जैसे देशों के टूरिज्म बोर्ड्स के साथ उन्होंने कई प्रोजेक्ट किए थे. उनकी कहानियां और तस्वीरें लोगों को नई जगहों पर जाने का हौसला देती थीं…
